चंडीगढ़ : बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन में घायल पार्टी वर्करों से मिले कांग्रेसी नेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लाठीचार्ज में दर्जनभर कार्यकर्ता हुए थे जख्मी, पथराव में पुलिसकर्मियों को भी लगी थीं चोटें

चंडीगढ़ 10 फरवरी। गत दिवस यहां बीजेपी आफिस का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेसियों और पुलिस में टकराव हो गया था। पथराव में अपने मुलाजिम जख्मी होने से गु्स्साए पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक कई कांग्रेसी कार्यकर्ता धक्का-मुक्की और वाटर कैनन से बचने के समय दौड़ते हुए बैरिकेड पर गिरने में घायल हो गए थे। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान एचएस लकी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय भानु चिब और अन्य नेताओं ने घायलों का हाल जानने के लिए सैक्टर 16 अस्पताल का दौरा किया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उनके साथ चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी और यूथ कांग्रेस के प्रधान दीपक लोबाना भी थे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के यूथ प्रधान दीपक और उप प्रधान सचिन गालव को कल पुलिस ने डिटेन कर लिया था, लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया था।

———–

Leave a Comment