watch-tv

नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन कर हमारे जवानों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : नायब सैनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांग्रेस की स्वार्थपूर्ण राजनीति हरियाणा की एकता और सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है : नायब सैनी

रोहतक 26 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को विभाजनकारी दलों की विभाजनकारी सोच बताया। यहां प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाने पर साधते 20 सवाल किए। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आतंकवाद-अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने घोषणापत्र में धारा 370 फिर से लागू करने और कांग्रेस द्वारा इसका समर्थन देना देशहित के खिलाफ है। कांग्रेस बताए कि उनकी मंशा क्या है ? और क्यों वे इसी विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं ?  नेशनल कॉन्फ्रेंस ने वहां की जनता से भेदभाव किया है।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस भेदभाव करने वाली नीति अपनाती रही है। उसकी सोच राज्य की सुरक्षा-एकता के लिए खतरा है। देश जानना चाहता है कि कांग्रेस धारा 370 की समर्थक पार्टी के साथ खड़ी होकर क्या चाहती है ? पूर्व सीएम हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला इस सवाल का जवाब दें। हरियाणा की जनता कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियां कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हुड्डा साहब जवाब दें, वो बोलते रहते हैं प्रदेश में विकास नहीं हुआ और बार-बार हिसाब मांगते फिरते हैं। हुड्डा साहब को राहुल गांधी से चर्चा कर अब जवाब देना चाहिए कि हरियाणा का जवान जो देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहता है, उसे कांग्रेसी नीतियों के चलते घाटी में पत्थर सहने पड़ेंगे ? सीएम ने कहा कि हरियाणा से 10 प्रतिशत जवान आर्मी में है, हुड्डा साहब जवाब दें कि जो देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा ? हरियाणा में भी कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को जनता ने हर बार नकारा है, क्योंकि हरियाणा के लोग समझदार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षा की दृष्टी से मजबूत हुआ है। भाजपा हरियाणा में सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेसी टिकट के लिए एक परिवार के पांच- पांच सदस्यों के नाम भरवा रहे हैं। ताकि पार्टी की इज्जत को जनता के सामने बचाया जा सके। भूपेंद्र हुड्डा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश के लोगों की इज्जत को तार-तार करने को काम किया है। कांग्रेस ने अपनी छोटी सोच के साथ 55 साल देश में राज किया, इसके बाद तो सरकार भी रिटायरमेंट दे देती है। अब लोग कांग्रेस को रिटायर कर रहे हैं।

सैनी ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बड़ोली ने तर्क दिया था कि मतदान के समय छुट्टियां ज्यादा हैं जिससे मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका है। कांग्रेस की वाहवाही लूटने वाली सोच के चलते भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को इससे भी आपत्ति होने लगी। प्रदेश के लोग रात को सोने से पहले आंखे बंद करके उस समय को याद करते हैं कि हुड्डा के कार्यकाल में प्रदेश की क्या दुर्गति थी। कांग्रेस के कार्यकाल में जिसकी अटेची में वजन होता था, उनको ही नौकरियां मिलती थी। हरियाणा की जनता से अपील है कि वे कांग्रेस की स्वार्थ पूर्ण राजनीति को नकारें और राज्य की सुरक्षा, विकास और एकता के लिए भाजपा को समर्थन दें।

————-

Leave a Comment