आप पर तो बरसे कांग्रेस प्रधान वड़िंग, लेकिन लुधियाना वैस्ट विस उप चुनाव में आशु की दावेदारी पर नहीं बोले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सांसद राजा वड़िंग ने किया सियासी-पलटवार, आप का मकसद पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल को पंजाब में ‘सैट’ करना

चंडीगढ़ 18 मार्च। लुधियाना विधानसभा हल्का वैस्ट में उप चुनाव को लेकर सियासी-माहौल गर्म हो गया है। सीएम भगवंत मान के साथ आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल यहां पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में प्रचार करने आए। इस दौरान मान ने सूबे के पूर्व मंत्री भारत भूषण के खिलाफ सियासी हमले किए। हालांकि वह अभी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं, भले ही वह लगातार दो बार यहां से पार्टी के विधायक रहे थे।

इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने आशु का बचाव करने के साथ आम आदमी पार्टी पर इलजाम जड़ा कि इस उप चुनाव में अरोड़ा को जिताकर विधानसभा में भेजने के पीछे असली मंशा उनकी राज्यसभा सीट खाली होने पर आप सुप्रीमो केजरीवाल को संसद में ‘सैट’ करना है। लुधियाना वैस्ट हल्के से आशु की उम्मीदवारी पर खुलकर नहीं बोले कांग्रेस प्रदेश प्रधान वड़िंग ने सिर्फ इतना कहा कि इस सीट पर उम्मीदवारी का जल्द फैसला किया जाएगा। उनके इस गोलमोल बयान के बाद कांग्रेस में भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं कि वड़िंग गुट नहीं चाहता है कि आशु फिर से इस सीट से पार्टी के दावेदार बनें।

———

 

 

Leave a Comment