कांग्रेस ने उपचुनाव के उम्मीदवार किए घोषित, दो सीटों पर सांसदों की पत्नियां मैदान में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 23 अक्टूबर। पंजाब के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की और से अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में दो सीटों पर अपने पुराने विधायक, जो सांसद बने हैं, की पत्नियों को मैदान में उतारा है। वहीं, दो सीटों पर नए चेहरे मैदान में हैं। दरअसल, गिद्दड़बाहा से पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक थे। लोकसभा चुनावों में जीत के बाद उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी थी। अब कांग्रेस ने उनकी पत्नी अमृता वड़िंग को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं डेरा बाबा नानक सीट पर पहले सुखजिंदर रंधावा खुद विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। अब उप-चुनावों में कांग्रेस ने उनकी पत्नी जतिंदर कौर को टिकट दिया है। वहीं बरनाला से कांग्रेस ने कुलदीप सिंह उर्फ काला ढिल्लों को मैदान में उतारा है। वहीं, चब्बेवाल से कांग्रेस ने रणजीत सिंह को टिकट दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना