खन्ना/ लुधियाना, 20 अप्रैल: मार्कफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन ने आज खन्ना की दाना मंडी में गेहूँ के खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के मौके पर गिरिश दियालन के साथ डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, मार्कफैड के एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड़ा, चीफ़ मैनेजर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे। श्री दियालन ने बताया कि गेहूँ की लिफ्टिंग, खरीद और ढुलाई के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये गए थे।
उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी भाईवालों के सक्रिय सहयोग से काम पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर यत्न किये जा रहे हैं। दियालन ने समूह खरीद एजेंसियों के जि़ला मैनेजरों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को नियमित तौर पर जिलों का दौरा करने और ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के भी आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आमद और खरीद की रफ़्तार तेज़ होगी, इसलिए अधिकारियों को तुरंत लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए तैयार रहने की ज़रूरत है।
बाद में अधिकारियों ने समराला की अनाज मंडी का भी दौरा किया।
इस दौरान डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा कि प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंधों स्वरूप अनाज मंडियों में पड़ी फ़सल को खऱाब मौसम से बचाया जा सका है।
उन्होंने बताया कि अब तक अनाज मंडियों में 42372.90 मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई है, जिसमें से 77 प्रतिशत एजेंसियों द्वारा खऱीदी गई है। किसानों को 44.982 करोड़ रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुये कहा कि मंडियों में गेहूँ की सूखी फसल ही लाई जाये ताकि उसकी तुरंत खरीद की जा सके।
राज्य में गेहूँ की सुचारू और निर्विघ्न खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध – गिरिश दियालन मार्कफैड एम.डी.

Janhetaishi
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda

मजीठा नकली शराब-कांड : सरगना समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Nadeem Ansari

Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda

मजीठा नकली शराब-कांड : सरगना समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Nadeem Ansari

