पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, लुधियाना में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, जालंधर में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 13 अक्टूबर। पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, दिवाली के बाद ठंड तेजी से बढ़ने लगेगी। 24 तक बारिश और आंधी का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप खिलने और मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 35.6 तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी 24 घंटे में तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 33.7 डिग्री पर पहुंच गया है। राज्य में हवा एक बार फिर प्रदूषित होने लगी है। इसका मुख्य कारण पराली जलाना माना जा रहा है। पिछले 24 घंटे में हवा काफी तेजी से प्रदूषित हुई है। पठानकोट को छोड़कर ज्यादातर शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 एक्यूआई तक पहुंच गया है। जालंधर का एक्यूआई 152, पटियाला का एक्यूआई 140, लुधियाना का एक्यूआई 140, अमृतसर का एक्यूआई 142 है। हालांकि, पठानकोट का एक्यूआई 86 है। इसके चलते सांस संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 24 घंटे में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान