Listen to this article
पंजाब 27 जून। पंजाब पर लगे नशे के कलंक को दूर करना हमारी प्रायोरिटी है। इसके लिए हमें जो भी मर्जी भी करना पडे़, हम करेंगे। युद्ध नशों के विरुद्ध चल रहा है। आप रोज खबरें पढ़ रह होंगे। हम किसी से कोई लिहाज नहीं कर रहे है। चाहे वह कोई बहुत बड़ा आदमी हो। चाहे राजनीतिक रूप से बड़ा हो। अफसर हो या उसकी सरकार या दरबार में चलती है। जिसने पंजाब की जवानी को बर्बाद करने में हिस्सा डाला है। उसे सजा इसी जन्म में मिलेगी। यह बात आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्य के सरकारी स्कूलों से नीट (नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रस टेस्ट) पास करने वाले 435 छात्रों को सम्मानित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने सरकारों को नाम लिए बिना उन पर भी जुबानी हमला बोला है।