Listen to this article
पहुंच गई वेटिंग लिस्ट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास, 257 पदों पर नियुक्ति होनी हैं
हरियाणा, 12 जुलाई। सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में लोगों को सेहत सुविधाएं देने के मामले में अहम फैसला किया है। हरियाणा में जल्द ही सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की खाली पोस्ट पर भर्ती होंगी।
जानकारी के मुताबिक सेहत महकमे में डॉक्टरों के 777 खाली पद अभी तक पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। फर्स्ट फेज में 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। जिसके बाद शेष बचे 275 पदों पर भर्ती के लिए वेटिंग लिस्ट में से करीब 126 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप जाने हैं, जो दो महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनकी नियुक्ति पत्र से जुड़ी फाइल सीएम सैनी के पास पहुंच गई है। अब वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यहां बता दें कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कई विधायकों के सवाल पर आश्वासन दिया था कि प्रदेश में डॉक्टरों खाली पद जल्द भरे जाएंगे।
———-