सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में शुरू किया पीएम गति शक्ति टर्मिनल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

करीब 18 एकड़ में बना डिपो, हरियाणा को तीसरे साल भी लॉजिस्टिक्स में मिला अचीवर रैंक

कुरुक्षेत्र, 21 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी  शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने यहां धीरपुर में इनलैंड कंटेनर डिपो के पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा जल्द ही लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में एक नई ताकत बनकर उभरेगा। यह प्रोजेक्ट विकसित भारत-विकसित हरियाणा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डिपो से प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ होगा, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में दुबई के एक ग्रुप का निवेश यहां की मजबूत आर्थिक नीतियों और व्यापार-अनुकूल माहौल पर विश्वास को दर्शाता है। जो भारत और यूएई के बीच बेहतर हो रहे आर्थिक रिश्तों का भी संकेत है।

सैनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपनी दुबई यात्रा के दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस परियोजना को सहमति दी थी। ये आईसीडी परियोजना हरियाणा में लॉजिस्टिक व आर्थिक क्षेत्र की हमारी सरल नीतियों और गो-ग्लोबल अप्रोच पर मुहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब इस तरह की आधुनिक सुविधाएं केवल दिल्ली- मुंबई जैसे बड़े महानगरों तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।

—————

 

Leave a Comment