watch-tv

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम सैनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली 26 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

यहां गौरतलब है कि दिवाली से पहले नायब सैनी के दिल्ली दौरे को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सैनी और मोदी की यह एक शिष्टाचार भेंट रही। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं, दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी की। शनिवार दोपहर को सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास उनसे मिले।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए 1947 करोड़ रुपये जारी करने पर आभार जताया। बता दें कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने और नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इकेसे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सीएम सैनी ने 9 अक्तूबर को मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

———–

Leave a Comment