सीएम सैनी ने किए सियासी हमले पूर्व सीएम हुड्‌डा पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बोले सैनी, हुड्‌डा भ्रष्टाचार के आधार पर मांग रहे है वोट, जबकि हम अपने काम के बल पर

कुरुक्षेत्र 14 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को लाडवा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने शासनकाल में किए भ्रष्टाचार के आधार पर वोट मांग रहे हैं। जबकि हम भाजपा सरकार में किए गए कार्यों के बल पर लोगों के बीच में प्रचार करने जा रहे हैं।

सैनी ने कहा कि लोग भ्रष्टाचार को नहीं, बल्कि विकास को महत्ता देते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी बनाएंगे। हुड्डा कहने लगे हैं कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, जबकि भाजपा जा रही है। यह दावा सही नहीं है। वह लोगों को गुमराह करने के बजाए भाजपा सरकार में हुए कार्यों को भी देखें और तुलना करें कि किसने क्या किया। लोग अच्छी तरह से जानते हैं और ऐसे गुमराह होने वाले नहीं है।

सीएम सैनी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश सरकार ने मिलकर इतने विकास कार्य किए हैं कि कोई भी सरकार नहीं कर पाई। अब प्रदेश को और आगे ले जाना है, जिसके लिए जनता ने फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का मन बना लिया है।

—————–

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना