सीएम सैनी जल-विवाद पर पंजाब को हरियाणा का बड़ा भाई बता बोले, गुरु-परंपरा के मुताबिक प्यासे को पानी पिलाएं

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आप के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमले बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने

लुधियाना, 14 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इलजाम लगाया कि पंजाब की आप सरकार जल-विवाद पर बेवजह राजनीति कर रही है। साथ ही जज्बाती-लहजे में पंजाब सरकार पर तंज कसते कहा कि गुरु-परंपरा के मुताबिक प्यासे को पानी पिलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब तो हरियाणा का बड़ा भाई है। हमारी राजधानी और विधानसभा भी एक हैं। फिर झगड़ा भला किस बात का है। लुधियाना वैस्ट के उप-चुनाव को लेकर कहा कि यह साल 2027 में होने वाले विधानसभा की मजबूत नींव है। पिछली और मौजूदा सरकार की बात करें तो कांग्रेस ने लोगों के साथ विश्वासघात किया और आम आदमी पार्टी ने तो उससे ज्यादा जनता से धोखा किया।

सैनी बोले कि कांग्रेस की गलत नीतियों से लोग तंग आ गए थे और उन्होंने इसीलिए आप की सरकार चुनी थी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिल्ली की तरह ‘लूट की दुकान’ खोली, जो ईमानदारी की बात करते थे। दिल्ली जैसे ही हालात यहां बना दिए हैं। पंजाब की जनता इनकी नीतियों से तंग है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग 2027 में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ जाएंगे, लुधियाना के लोग भी यही करेंगे। यहीं से पूरे पंजाब व देश में लोग संदेश देंगे। पंजाब लगातार पीछे जा रहा है। जो लोग नशे से पैसा कमाने में लगे हैं, वो भला पंजाब से नशाखोरी कैसे खत्म करेंगे। आप सरकार तो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के रास्ते पर दो कदम आगे चल रही है। पंजाब के लोग आप सरकार को चलता करेंगे। उन्होंने एमएसपी का हवाला देते इलजाम लगाया कि कांग्रेस की तरह आप भी किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है, आप ने तो उन पर लाठीचार्ज भी कराया। जबकि हरियाणा में किसानों को एमएसपी दी गई। सीएम सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी जनहित की योजनाएं हरियाणा में लागू की गईं हैं।

———-

फरीदकोट में बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका गया; 16 वर्षीय लड़की को बचाया गया: डॉ. बलजीत कौर मंत्री ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति की त्वरित कार्रवाई से नाबालिगों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य सुनिश्चित हुआ

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी पंजाब पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मॉल आदि पर फ्लैग मार्च और तलाशी अभियान चलाया। पंजाब पुलिस राज्य में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 165वें दिन 2.4 किलोग्राम हेरोइन के साथ 73 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 61 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

मुख्य मंत्री ने प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का शिलान्यास किया पंचायत घर और सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए सुविधाओं के नए युग की शुरुआत करेंगे सत्ता की लालसा में कांग्रेस और अकाली आपसी फूट का शिकार पंजाब के हर क्षेत्र में दिखाई दे रही है बदलाव की तस्वीर