पंजाब में 16 महीनों बाद सीएम तीर्थ यात्रा योजना शुरू, 64 लाख बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 4 अप्रैल। पंजाब सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत पंजाब सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। इसके तहत, 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर पहला जत्था रवाना किया गया था। पहले चरण में 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब से अंतिम जत्था 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर रवाना हुआ था। यह जत्था अमृतसर से पटना साहिब के लिए रवाना हुआ था। फरवरी 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आचार संहिता के कारण इस योजना को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।

कैबिनेट का नवीनतम निर्णय

कल 3 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को पुनः शुरू करने की मंजूरी दी गई। इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। योजना के अंतर्गत, वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित बसों और ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। जिसमें भोजन और आवास की सुविधाएं भी शामिल होंगी।

Leave a Comment