चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र
चंडीगढ़, 9 अगस्त। रक्षाबंधन का पावन-पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर स्कूलों की छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यह त्यौहार मना उनसे राखियां बंधवाई।
इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने बहुत भावुक होकर मुख्यमंत्री सैनी को रक्षासूत्र बांधे। मुख्यमंत्री ने भी इन बेटियों को आशीर्वाद के साथ उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले हरियाणा राजभवन में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया था। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे थे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा महामहिम असीम घोष भी मौजूद रहे। इन सभी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।
—————