पंजाब 5 अक्टूबर। रविवार को पंजाब सीएम भगवंत मान श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे। जहां पर उन्होंने पहले भाई जैता जी म्यूजियम का शुभारंभ किया। साथ ही म्यूजियम का जायजा लिया। इसके बाद वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो कौम अपने विरसे और विरासत को याद रखती है। वह जीवित रहती है। उन्होंने भाई जैता जी के संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। जल्दी ही पंजाब के टीचरों को सम्मानित किया जाएगा।
नींव पत्थर के 55 साल बाद हेरिटेज सिटी का शुभारंभ
सीएम ने कहा कि नींव पत्थर रखे जाने के 55 साल बाद यह विरासती मार्ग बनाया जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब को व्हाइट सिटी के रूप में जाना जाता है। यहां सफेद रंग के छह गेट बनाए जाएंगे, जो पुराने विरसे से संबंधित होंगे। गुरबाणी में जिन पेड़ों का उल्लेख और वर्णन है, उन्हें लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनेता पंथक नाम पर वोट लेते रहे, लेकिन खालसे की सार नहीं ली। जितना भी हमारा धार्मिक संबंध है, उनके लिए अच्छे इंतजाम किए जाएंगे। लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शटल बस सर्विस का भी इंतजाम किया जाएगा।
—