CM मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, CM आवास पर बुलाई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 29 सितंबर। पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। वह अस्पताल से अपने काफिले के साथ निकल अब अपने घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि वह 26 सिंतबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, अस्पताल से निकलते ही सीएम ने आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग मंडियों में प्रोक्योरमेंट के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दे सकते हैं। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस शामिल थे।

मीडिया बुलेटिन में यह जानकारी दी
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय सीएम भगवंत मान को 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान