watch-tv

20 बार मीटिंग बुलाकर भी जल सप्लाइ कर्मियों से नहीं मिले सीएम मान, अब वोट मांगने पर काली झंडियां दिखाएंगे मुलजिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 27 अप्रैल। पंजाब के जल सप्लाई विभाग में कार्यरत ठेका कर्मियों ने आम आदमी पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार दौरान सीएम भगवंत मान और उनकी सरकार के सभी मंत्रियों के विरोध का ऐलान किया गया है। इन्हें काली झंडियां दिखाने की बात कही गई। विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम की रणनीति फतेहगढ़ साहिब में बैठक करके बनाई गई। वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की जिला फतेहगढ़ साहिब इकाई के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पंजोली ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और किसी को भी सरकार बनने के तुरंत बाद हड़ताल और विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा। त्रासदी यह है कि पंजाब सरकार के 2 साल के शासन के दौरान ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब को 20 बार लिखित में बैठकों का समय देकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार भी बात करने नहीं आए। सरकार के सभी दावे सिर्फ एक दिखावा हैं।

AAP के उम्मीदवारों और विधायकों से पूछेंगे सवाल
जिलाध्यक्ष पंजोली ने कहा कि सीएम और मंत्रियों का विरोध करने के अलावा बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि यूनियन के सदस्यों के क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने आने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और विधायकों से सवाल पूछेंगे कि सरकार ने वादों को पूरा क्यों नहीं किया। वे अपने हक लेकर रहेंगे।

Leave a Comment