watch-tv

CM मान की सेहत हुई खराब, अस्पताल कराया गया भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 26 सितंबर। पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। CM दफ्तर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी। अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दिल्ली से लौटने पर भी सेहत बिगड़ने की बात आई थी सामने
इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। ये भी सूचना मिली थी कि उन्हें दिल्ली वापस लेकर जाना पड़ा था। हालांकि सीएम ऑफिस की तरफ से इसे मानने से मना कर दिया गया। जिसके बाद बठिंडा में रैली के दौरान सीएम ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारो। मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। सीएम ने कहा कि यह आपका प्यार है। यह मेरे से नहीं डरते हैं, यह आपसे डरते हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि इसके साथ यह लोग हैं।

Leave a Comment