watch-tv

भामियां में चौपाटी को लगी आग, दो सिलेंडर हुए ब्लास्ट, पड़ोसी पर लगाए आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 14 अक्टूबर। भामिया रोड त्रिकोणा पार्क के नजदीक चौपाटी में अचानक आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने इसकी जानकारी चौपाटी में खड़ी रेहड़ी मालिकों को दी। आग लगने के कारण तीन रेहड़ियां जल गई। जिसके बाद रेहड़ियों में रखे दो एलपीजी सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को लोगों ने सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान एक रेहड़ी मालिक द्वारा चौपाटी में रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। हालाकि इस संबंध में थाना जमालपुर पुलिस को शिकायत भी दी गई है। जानकारी देते हुए पीड़ित सिमरन ने बताया कि ब्रदर्स फूड पॉइंट के नाम से उनकी तीन रेहडियां चौपाटी में लगती है। उनके साथ ही एक अन्य फूड पॉइंट नाम से रेहड़ी लगती है। उस रेहड़ी को एक महिला और उसका बच्चा चलाता है। उस महिला का पति अक्सर शराब पीकर चौपाटी में हंगामा करता है। देर रात भी उस व्यक्ति ने चौपाटी में आई कुछ महिलाओं के सामने शराब के नशे में गालियां दी। उसे जब रोका गया तो गुस्से में उस व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। सिमरन ने कहा कि रात को हंगामा होने के कारण वह रेहड़ी से सिलेंडर और अन्य सामान घर नहीं ले जा सका। जिसके बाद देर रात करीब तीन बजे उक्त व्यक्ति ने उनकी रेहड़ियों को आग लगा दी।

Leave a Comment