मुख्य सचिव अनुराग वर्मा एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना पहुंचे, प्रबंधों का लिया जायज़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब तक 4 लाख किसानों को 9170 करोड़ भुगतान किए

जाहिर है किसानों की नाराजगी नहीं चाहती आप सरकार

खन्ना/यूटर्न/26 अप्रैल। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को एशिया की सबसे बड़ी कहलाने वाली खन्ना अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने गेहूं खरीद की प्रक्रिया का जायज़ा लिया। साथ ही खरीद एजेंसियों को हिदायत दी कि मंडियों में किसानों को कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

चुनावी-सीजन का असर : यहां काबिलेजिक्र है कि लोकसभा चुनाव में आप सरकार किसानों की नाराजगी कतई मोल नहीं लेना चाहेगी। शायद इसीलिए खुद चीफ सेक्रेटरी दौरे पर निकले। यहां वर्मा ने भी बताया कि मौजूदा सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 132 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद होने की संभावना है। इसमें से कल शाम तक मंडियों में 66.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। भाव मंडियों में संभावित आमद की अपेक्षा आधी फ़सल की आमद हो चुकी है। इसमें से 91 फीसद भाव 60.9 लाख मीट्रिक टन पहले ही खऱीदी जा चुकी है।

वर्मा ने दावा किया कि मंडी में गेहूं की आमद के 24 घंटों के अंदर-अंदर फ़सल की साफ़-सफ़ाई, खरीद और तौल हो रही है। इसके बाद किसान मंडी से जा सकते हैं। खरीद के 48 घंटों के अंदर किसानों के खातों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत भुगतान मिल रहा है। किसानों को 7950 करोड़ रुपए की अदायगी की जानी बाकी है। इसके उलट किसानों को 9170 करोड़ रुपए की अदायगी पहले ही की जा चुकी है।

मुख्य सचिव ने किसानों के साथ बातचीत भी की। गांव भमद्दी के किसान सुखदीप सिंह ने बताया कि वह सुबह 7 बजे अपनी फ़सल मंडी में लेकर आया था। आज उसकी फ़सल दोपहर 12:30 बजे खऱीदी जा चुकी है। इसी तरह गांव हुसैनपुर के किसान नरिन्दर सिंह  ने बताया कि वह आज सुबह 7:30 बजे अपनी फ़सल मंडी में लेकर आया था। उसकी फ़सल दोपहर 12:40 बजे खऱीदी गई थी। वर्मा के मुताबिककटाई में देरी होने से मंडियों में गेहूं की आमद शुरू में धीमी थी और अचानक तेज हो गई। फिर भी राज्य सरकार इस सम्बन्धी दिन-रात काम कर रही है। वह खुद डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर प्रगति का जायज़ा ले रहे हैं। डिप्टी कमिश्नरों को रोज़ाना मंडियों का दौरा करने और फ़सल की लिफ्टिंग को 6.5 लाख मीट्रिक टन प्रतिदिन तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

————

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया