एंकर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://
वीओ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://revenueharyana.gov.in/ का अनावरण किया। हरियाणा निवास में नई वेबसाइट का शुभारंभ करने के उपरांत मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वेबसाइट तैयार करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और उनकी आईटी टीम के अथक प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी व्यक्त कीं और उनकी सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरल पोर्टल पर मिल रही नागरिक सेवाओं के लिए मास्टर पोर्टल के रूप में कार्य करेगा तथा राजस्व विभाग की 26 नागरिक सेवाओं की उपलब्धता आनलाइन रहेगी। इससे राजस्व विभाग अब लोगों के और भी करीब होगा। इस नई वेबसाइट के साथ ही राजस्व सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी, जिससे नागरिकों को राजस्व कार्यालयों में बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
बाइट: नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
वीओ: मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च तकनीकी रूप से उन्नत इस वेबसाइट में सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) जैसी विशेषताएं हैं, जो उपयोगकर्ताओं को एक ही लॉगिन क्रेडेंशियल, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, वास्तविक समय डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम, समर्पित हेल्प डेस्क और स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध जानकारी के साथ कई एप्लिकेशन और वेबसाइटों तक आसान पहुंच रहेगी। इसकी एक प्रमुख विशेषता होगी कि नागरिक अपने घर बैठे ही पंजीकरण आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजस्व रिकार्ड के डिजिटलाइजेंशन लिए एक नए युग की शुरुआत की है, जो अब पूरी तरह से जीआईएस-आधारित हैं, जिससे भूमि की स्थिति की वास्तविक समय पर निगरानी संभव हो पाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पोर्टल बंद करने की बात कहता है पंरतु उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं की यह पारदर्शिता पोर्टल के कारण ही सम्भव हुई है। पहले जो लाभ किसान तक नहीं पहुंचता था और बीच में ही लीकेज हो जाता था, हमने इस लीकेज को रोका है और अब लाभार्थी किसानों के खातों में सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति मजबूत व सशक्त बने इस दिशा में हम आगे बढ़ा रहे है। विपक्ष तो केवल दुष्प्रचार करने का कार्य कर रहा है।