अंबाला में छठ पूजा सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा : आचार्य सनातन चैतन्य महाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल

अम्बाला सिटी, 28 अक्टूबर। यहां छठ पूजा के पावन अवसर पर सैक्टर 9 हाउसिंग बोर्ड में नव निर्मित पक्की घाट पर समागम कराया गया। सनातन प्रचार मंडल व पूर्वांचल सनातन पूजा फाउंडेशन के तत्वावधान में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर भगवान सूर्यदेव व छठी मैया का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पूर्णाहुति पर आचार्य सनातन चैतन्य महाराज, मनदीप राणा, हितेश जैन पार्षद, बीनू गर्ग अध्यक्ष महिला मोर्चा,पं डित रविन्द्र नाथ तिवारी, ओंकारनाथ सिंह, अर्जुन गुप्ता, ऋषि कुमार, योगेश सूरी,सुरेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित थे।

दोनों संगठन के सदस्यों द्वारा आमंत्रित अतिथियों को तिलक लगाकर,फूल माला व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। सभी ने छठी मैया की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि छठ पूजा सनातन धर्म की प्राचीन पर्व परंपरा है। छठी मैया व छठ पूजा का उल्लेख हमारे प्राचीन वेद शास्त्रों में उल्लेखित है। यह कोई नया पर्व नहीं है, वैसे यह पर्व बिहार, झारखंड, नेपाल में बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाते है। अब धीरे धीरे समूचे भारत में यह पर्व उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता है। आचार्य ने कार्यक्रम के दोनों आयोजक समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी खुशी हो रही हैं कि दोनों संगठन इकठ्ठा होकर सौहार्द पूर्वक कार्यक्रम आयोजन में काम कर रहे हैं और भक्तों के लिए बैठने व चाय नाश्ता ब्रेड पकोड़े आदि प्रसाद व्यवस्था की गई।

———-

Leave a Comment