आय से अधिक संपति में मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक पर आरोप तय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /12 जून: आय से अधिक संपति अर्जित करने के लिये विजीलैंस ने फिरोजपुर ग्रामीण से पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर और उनके पति जसमेल सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। यह आरोप फिरोजपुर जिला न्यायालय द्वारा तय किए गए हैं। विजिलेंस ने इस संबंध में मुकदमा चलाने के लिए पहले विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी। उसके बाद अब विजिलेंस की ओर से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है। इससे पहले वह करीब 120 दिन जेल में रह चुकी हैं। विजिलेंस जांच में पता चला है कि सतकार कौर की वर्ष 2017 से 2022 के दौरान कुल आय 1,65,34,053 रुपये है, जबकि उन्होंने उस अवधि के दौरान 4,49,19, 831.41 रुपये खर्च किए हैं। जिसमें विधायक और उनके पति 2,83,85,778,41 रुपये अधिक आय दिखाने में विफल रहे हैं। दोनों ने अपनी आय से 171.78 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए पाए गए। विजिलेंस ने यह जांच 17 जनवरी 2022 से शुरू की थी। विजिलेंस ने 18 सितंबर 2023 को सतकार कौर को गिरफतार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सतकार कौर जब 2017 में विधायक चुनी गईं, तब उनके और उनके पति के पास 7.05 लाख रुपये की संपत्ति थी। लेकिन पांच साल बाद उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।
————–

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर