चंडीगढ़ : दिसंबर तक होगा पूरा जीरकपुर-कालका हाईवे का काम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पंचकूला और शिमला जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

चंडीगढ़ 1 नवंबर। सिटी ब्यूटीफुल के बीच से गुजरने वाले जीरकपुर-कालका नेशनल हाईवे पर जारी कंस्ट्रक्शन वर्क अगले डेढ़ महीने में पूरा हो सकता है। एनएचएआई द्वारा जारी यह काम दिसंबर तक पूरा करने का टारगेट है। ताकि 15 दिसंबर तक हर हाल में फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सके।

जानकारी के मुताबिक इस निर्माण कार्य के चलते बीते एक साल से इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद है। जिससे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह फ्लाईओवर बनने के बाद पंचकूला और जीरकपुर के लोगों के लिए यात्रा और आसान हो जाएगी। फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ रही हैं। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद पंचकूला शहर की इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-12 ए के बीच की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।

गौरतलब है कि करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस दो लेन फ्लाईओवर के अलावा नया अंडरपास भी बनाया गया है। जो इंडस्ट्रियल एरिया से सेक्टर-12 ए को जोड़ता है। इससे पंचकुला से जीरकपुर जाने वाले वाहनों को सीधा नया फ्लाईओवर मार्ग मिल गया है। जिससे पहले के लाइट पॉइंट पर होने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी। जिससे यातायात सुगम होगा और समय की बचत भी होगी।

———–

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना