चंडीगढ़ : अबकी बार सिटी ब्यूटीफुल की जनता पर चौतरफा आर्थिक-मार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब नगर निगम ने प्रोपर्टी टैक्स तीन गुना बढ़ाया, पार्किंग रेट बढ़ चुके, कम्युनिटी हाल का किराया भी बढ़ाना है

चंडीगढ़ 1 अप्रैल। आने वाले दिनों में सिटी ब्यूटीफुल में आम आदमी के लिए तो रहना दुश्वार हो जाएगा। दरअसल यूटी प्रशासन और नगर निगम द्वारा तमाम रियायतें खत्म कर टैक्स का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अब नगर निगम ने प्रोपर्टी टैक्स में बड़ा इजाफा कर दिया। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर कारोबारी, संस्थानों और आवासीय संपत्तियों पर नए टैक्स रेट लागू करने की मंजूरी दी है। जिसके तहत 2025-26 से आवासीय संपत्तियों पर लगने वाला टैक्स तीन गुना होगा। वहीं, कारोबारी और औद्योगिक संपत्तियों पर प्रोपर्टी टैक्स वार्षिक रेटेबल वैल्यू का छह फीसदी होगा। जबकि निगम के 2003 के नियमों के तहत ग्रुप-पांच और सेवा शुल्क की श्रेणी में आने वाली संपत्तियों पर यह दर 3 फीसदी होगी। सरकारी इमारतों को प्रोपर्टी टैक्स से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें 75 फीसदी सेवा शुल्क देना होगा।

———-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस