चंडीगढ़ : सोलर पैनल लगेंगे 103 इमारतों पर महानगर में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नगर निगम ने केस्ट को भेजा पैनल लगाने को भेजी चिट्‌ठी

चंडीगढ़ 9 नवंबर। नगर निगम ने शहर की विभिन्न इमारतों पर सौर पैनल लगाने की मुहिम चलाई है। इसके लिए चंडीगढ़ अक्षय ऊर्जा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसाइटी यानि क्रेस्ट को निगम प्रशासन ने पत्र लिखा है। इस परियोजना के तहत नगर निगम की लगभग 103 गैर-आवासीय इमारतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस योजना से 2.6 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने क्रेस्ट को पत्र भेजा है। जिसमें इमारतों की विस्तृत सूची दी है, जहां सौर पैनल लग सकते हैं। निगम कमिश्नर के मुताबिक इस परियोजना से चंडीगढ़ प्रशासन को अपना सौर ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। इसे नगर निगम के बजट में मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन वित्तीय समस्याओं से प्रगति में बाधा आई।

क्रेस्ट को भेजे पत्र के मुताबिक नगर निगम ने 103 गैर-आवासीय भवनों में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। निगम के विभाग ने पहले ही कुछ इमारतों पर सौर पैनल लगाए हैं, जैसे सैक्टर 39 के जल कार्यों में पानी की टंकी और गौशाला में, लेकिन वित्तीय संकट के कारण कई विकास कार्य रुक गए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य चंडीगढ़ के नवीकरणीय ऊर्जा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। जिससे ना सिर्फ बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। निगम ने पहले इस परियोजना के लिए दो बार निविदा जारी की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उचित बोलीदाता प्राप्त नहीं हो सका था।

————