चंडीगढ़ पुलिस बम ब्लास्ट के आरोपी रिमांड पर लाएगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर कोर्ट ने दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

चंडीगढ़ 21 सितंबर। यहां सैक्टर-10 में ग्रेनेड अटैक करने वाले दोनों आरोपियों को रिमांड पर चंडीगढ़ लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस कुछ ही दिनों में दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने बीते सप्ताह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अमृतसर कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बीते दिन सुनवाई के दौरान कयास था कि चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों विशाल  और रोहन मसीह का रिमांड लेने के लिए कचहरी पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई कर दोनों को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस अब दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल करने की तैयारी में लगी है। आरोपी रोहन अमृतसर के रमदास का रहने वाला है। जबकि दूसरा विशाल मसीह डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। दोनों ही घटना को अंजाम देने के बाद जम्मू-कश्मीर भागने वाले थे। पंजाब एसएसओसी की टीम ने रोहन को अमृतसर बस स्टैंड और विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय रोहन और विशाल से एक विदेशी पिस्टल बरामद हुई थी। जिसे सरहद पार से ड्रोन के जरिए मंगाया गया था। दो बार रिमांड लेने के बाद अब कोर्ट ने इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मेहनत-मजदूरी छोड़ बने अपराधी : रोहन ने पूछताछ में बताया था कि आतंकी हैप्पी पाशियां उनके गांव का ही है। उसने आर्थिक मदद करने की बात कही थी। उसके साथ 5 लाख रुपए में बात तय हुई थी और अभी उसे सिर्फ 20 हजार ही मिले थे। रोहन ने बताया कि उस पर कुछ मामूली झगड़े के ही मुकदमे दर्ज हैं। वह तरखान है और जम्मू-कश्मीर में अपने भाई जोबन के साथ काम करता था। जम्मू में ही काम करते हुए उसकी दोस्ती रोहन से हो गई थी। हैप्पी पासियां का काम करने की बात उसने विशाल से की तो वह भी तैयार हो गया था।

————

 

 

 

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित