नशा तस्कर हेरोइन सप्लाई करने आया था, पुलिस ने किया काबू
चंडीगढ़, 3 अगस्त। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा नशा नशा तस्करी रोकने की हिदायत के बाद चंड़ीगढ़ पुलिस ‘एक्शन-मोड’ पर है। पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने आए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से 12.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सैक्टर 38-ए के बॉबी के रूप में हुई। एएसआई सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सैक्टर-38 के पैट्रोल पंप के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स सामने से पैदल आ रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस को शक हुआ कि जरूर इसने कोई अपराध किया है। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसे दबोच लिया। तलाशी ली तो उसके पास से 12.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खुद भी हेरोइन लेता है और 8वीं पास है। वह इसे आगे बेचने का काम भी करता है। वहीं पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से और किससे खरीद कर लाता था। सैक्टर-39 थाने के नए प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त मोर्चा खोल दिया है। अगर तस्करों ने नशे का कारोबार बंद नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
———–