watch-tv

चंडीगढ़ : एक बार फिर पीजीआई में ठेका कर्मचारी चले गए हड़ताल पर, मरीजों को हो गई भारी समस्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हड़ताली कर्मचारियों की दोटूक चेतावनी, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक चलेगा धरना-प्रदर्शन

चंडीगढ़ 8 अगस्त। प्रशासन उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते आखिरकार एक बार फिर पीजीआई में वीरवार से ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी। जिसके चलते अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि हड़ताली कर्मचारियों ने दोटूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अपनी हड़ताल किसी भी सूरत में खत्म नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों के कार्ड ओपीडी में डॉक्टरों के कैबिन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में मरीजों को इलाज भी नहीं हो सका। मरीजों को ब्लड सैंपल देने और अन्य टेस्ट करवाने जैसे कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मुंजाल ने कहा कि पीजीआई प्रशासन की ओर से उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। इससे पहले भी प्रशासन ने आश्वासन दिया था, किन कोई मांग पूरी नहीं हुई।
पहले भी कर चुके हड़ताल : यहां गौरतलब है कि पीजीआई के ठेका कर्मचारियों ने जून में भी हड़ताल की थी। उस समय पीजीआई प्रशासन ने उनकी कई मांगों को मान लिया था और बाकी भी जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया था। अब इन कर्मचारियों का आरोप है कि जो मांगें मान ली गई थीं, उन्हें भी पूरा नहीं किया जा रहा है। पिछली बार भी चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर उनकी हड़ताल खत्म करा दी थी। हालांकि इस बार वे तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इसके लिए अगर उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वे जेल जाने को भी तैयार हैं। दूसरी तरफ, जिन मरीजों को आज सर्जरी के लिए समय दिया गया था, उनकी सर्जरी में भी समय लग रहा है। कार्ड बनाने, फीस जमा करने के लिए रिसेप्शन काउंटर, डॉक्टर के कमरे के बाहर अटेंडेंट, सभी जगहों पर ठेका कर्मचारी तैनात होने की वजह से ज्यादातर सेवाएं ठप रहीं।
———-

Leave a Comment