इस बार निगम ने पार्क-खाली जगह पर भी लगाया टैक्स, पहले 25 करोड़ था बकाया
चंडीगढ़ 3 मार्च। पंजाब यूनिवर्सिटी पर चंडीगढ़ नगर निगम के बीते दिनों तक करीब 25 करोड़ रुपए बकाया थे। हालांकि अब निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर 66 करोड़ का नोटिस पीयू को थमा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने अब पीयू के कई अन्य पार्कों और खाली जगहों पर भी प्रॉपर्टी टैक्स लगाया है। यह टैक्स 2004 से लगाया गया है। साथ ही इस टैक्स पर ब्याज भी लगाया गया है। जो पिछले 20 वर्षों के पेंडिंग टैक्स के तौर पर लगाया गया। इसलिए यह टैक्स अब दोगुने से भी ज्यादा यानि 66 करोड़ रुपए हो गया।
पीयू प्रशासन के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से 66 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस आया है। जिसके बाद उन्होंने नगर निगम को लिखकर भेजा है कि जो 66 करोड़ का टैक्स लगाया है, वह किस-किस प्रॉपर्टी पर कितना-कितना लगाया गया है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा रहे हैं। कुछ पेंडिंग है, लेकिन अब तो नगर निगम ने बहुत प्रॉपर्टी टैक्स लगा दिया हैं। इससे पहले नगर निगम की ओर से पीयू को प्रॉपर्टी टैक्स की एवज में करीब 25 करोड़ रुपए के नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन पी.यू. की ओर से पिछले 3-4 वर्षों से लगातार एक करोड़ 40 लाख रुपए जमा करवाता रहा है और सर्विस चार्जेस के तौर पर 30 से 40 लाख रुपए सालाना जमा कराता रहा है।
————–