चंडीगढ़ : अब सिटी ब्यूटीफुल में 40 फीसदी तक फ्लैट्स के दाम बढ़ने के आसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चिंताजनक : नए कलैक्टर रेट से 55 लाख वाला फ्लैट 73 लाख में मिलेगा, खरीदारों की घट सकती है डिमांड

चंडीगढ़ 13 मार्च। यहां सैक्टर-53 की हाउसिंग स्कीम एक बार फिर संकट में नजर आ रहीहै। दरअसल एक अप्रैल से लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट के कारण फ्लैट्स की कीमतों में 35 से 40 फीसदी तक की वृद्धि हो जाएगी

गौरतलब है कि यहां वर्तमान में 1.65 करोड़ का 3-बीएचके फ्लैट 2.29 करोड़ तक पहुंच जाएगा। जबकि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैट की कीमत 55 लाख से बढ़कर 73 लाख हो जाएगी। इस बढ़ोतरी के कारण कई खरीदारों के लिए मकान खरीदना मुश्किल हो सकता है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराए डिमांड सर्वे में 7 हजार 494 लोगों ने फ्लैट्स खरीदने की इच्छा जताई थी। जबकि उपलब्ध फ्लैट्स की संख्या सिर्फ 372 है। इससे साफ है कि फ्लैट्स की डिमांड काफी ज्यादा है।

डिमांड सर्वे के दौरान ए हजार से ज्यादा लोगों ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए आवेदन किया। जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने डेढ़ करोड़ तक की कीमत वाले फ्लैट्स में रुचि दिखाई थी। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्कीम कई सालों से अटकी पड़ी है। मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने 10 जनवरी को डिमांड सर्वे के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने फाइलें दबाकर रखीं।

22 फरवरी से सर्वे शुरू हुआ और 3 मार्च को इसके नतीजे आए, जिसमें जबरदस्त रिस्पांस मिला। इसके बावजूद अब तक स्कीम को अंतिम मंजूरी नहीं दी गई। जिससे लोगों को पुराने कलेक्टर रेट पर फ्लैट्स मिलने का मौका खत्म हो सकता है।

————

Leave a Comment