watch-tv

चंडीगढ़ : सांसद तिवाड़ी ने बांग्लादेश-संकट का मुद्दा लोकसभा में उठाते हुए जताई चिंता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवाड़ी ने भारत पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा

चंडीगढ़ 6 अगस्त। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी अस्थिरता का मुद्दा संसद में भी गूंजा। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवाड़ी ने मंगलवार को लोकसभा में बांग्लादेश-मुद्दे को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

जब संसद में उनको इस मुद्दे पर सवाल उठाने का मौका मिला तो उन्होंने सभापति ओम बिड़ला से कहा कि अब विदेश मंत्री इस मामले पर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत का काफी समय से अच्छा रिश्ता रहा है। सन 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में भारत की अहम भूमिका थी। भारत में आजादी के बाद दक्षिण एशिया का नक्शा 1971 में बदल गया था। बांग्लादेश में आज की स्थिति बहुत ही संवेदनशील और चिंताजनक है।

इस मुद्दे पर चर्चा करते सांसद तिवाड़ी ने चिंता जताई कि पिछले 3-4 वर्षों से कई पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता चल रही है। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान में भी फौज का वर्चस्व सरकार पर बढ़ता जा रहा है। चीन का अस्तित्व भी वेस्टर्न ओसियन क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। भारत दक्षिण एशिया का सबसे प्रमुख मुल्क है। अगर दक्षिण एशिया में इस तरह की अस्थिरता होती है तो उसका सीधा-सीधा असर भारत पर होता है। दक्षिण एशिया में इस राजनीतिक स्थिरता को बहाल रखने के लिए भारत सरकार की तरफ से अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। अगर यह राजनीतिक अस्थिरता इसी प्रकार फैलती रही तो इसके नकारात्मक प्रभाव भारत पर क्या पड़ने वाले हैं, सरकार इसे लेकर अपना नजरिया रखे।

———–

Leave a Comment