चंडीगढ़ : रक्षा बंधन से पहले हरियाणा राजभवन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के राज्यपाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाणा के गवर्नर असीम घोष की पत्नी मित्रा घोष ने सबको बांधी राखियां

चंडीगढ़, 8 अगस्त। शुक्रवार को हरियाणा के राजभवन में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। उनके अलावा पंजाब और हरियाणा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और असीम घोष भी पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति और दोनों राज्यपाल का स्वागत किया। सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और सीएम सैनी ने राखी बंधवाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी। वहीं हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष को मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने रक्षा सूत्र बांधा।

————