आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद, पुलिस ने की गहन पूछताछ उनके साथियों का पता लगाने को
चंडीगढ़, 11 सितंबर। सिटी ब्यूटीफुल में बदमाश-लुटेरों की सक्रियता बढ़ रही है। हालांकि यूटी का पुलिस प्रशासन भी उन पर शिकंजा कसने को मुस्तैद है।
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। जिससे पहले ही क्राइम ब्रांच को भनक लग गई और उसने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास दो पिस्तौल भी बरामद हुईं। तीनों आरोपी सैक्टर 36 वेस्ट डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले रोहन, सुमित और सैक्टर 56 का मोहित है।
क्राइम ब्रांच को पता चला था कि कुछ लोगों के पास पिस्टल है, वो शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद इसकी सूचना डीएसपी धीरज कुमार को दी गई। उसके बाद एक टीम बनाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की कि वो पिस्तौल कहां से और किससे लेकर आए थे। साथ ही उन्होंने अब तक चंडीगढ़ या फिर अन्य राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों को लेकर कई जगह जांच के लिए भी गई थी। इन आरोपियों से और कितने अपराधी जुड़े हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है।