केजरीवाल भी सीएम मान से मिलने पहुंचे, हालांकि इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई
चंडीगढ़,, 4 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबियत बिगड़ गई। वह पिछले दो दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। उनसे मिलने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे। वीरवार को मान और केजरीवाल को गुरदासपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में जाना था। वहीं, डॉक्टरों की टीम भी उनकी रिहायश पर पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक सीएम मान की तबियत बुधवार रात बिगड़ी थी। इसके बाद आप सुप्रीमो केजरीवाल और पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
पता चला है कि डॉक्टरों की टीम सीएम मान की देखभाल कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही सीएम हाउस से इस बारे अपडेट आएगा। सीएम मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ की स्थिति सहित कई मुद्दों पर रणनीति बनाई जानी है। हालांकि अब यह स्पष्ट नहीं है कि कल कैबिनेट बैठक होगी या नहीं। फिलहाल बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें पांच मंत्री शामिल हैं।