चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल की पुलिस को आवास के मामले में मिला बड़ा तोहफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

धनास पुलिस कांप्लेक्स में 144 मकान बनेंगे, 18 महीने में होगा काम पूरा

चंडीगढ़ 13 मार्च। चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस कर्मचारियों के धनास स्थित आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स में 53.56 करोड़ की लागत से 144 नए मकानों का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इन मकानों का निर्माण अप्रैल, 2025 में शुरू होगा और इसे पूरा होने में 18 महीने का समय लगेगा।
पुलिस कर्मचारियों के लिए मकान बनाने की योजना के तहत प्रशासन ने पहले चरण में 336 (192+144) मकानों का निर्माण किया था। 192 मकान 2020 में और 144 मकान 2021 में बनाए गए। इसके बाद 2022 में 216-216 मकान (भाग-1 और भाग-2) और 2024 में 240 मकानों का निर्माण पूरा किया गया। अब 144 मकानों का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे कुल 1008 मकान पूरे हो जाएंगे। 144 नए मकानों का निर्माण 6 टावरों में किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक टावर में स्टिल्ट पार्किंग के साथ 6 मंजिलें होंगी।
जानकारी के मुताबिक हर मंजिल पर 4 आवासीय यूनिट होंगी। मकान आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।
————-

Leave a Comment