चंडीगढ़ : भारी बारिश से सिटी-ब्यूटीफुल की बिगड़ी सूरत, बरसाती पानी घरों में घुसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राहत बनी आफत : मोहाली-पंचकुला में भी लोग परेशान हुए जलभराव से

चंडीगढ़, 29 जून। ट्राई-सिटी में शनिवार की रात से बरसात के चलते हालात संगीन हो गए। लोगों के घरों तक में बरसाती पानी घुस गया। वहीं पंचकूला और मोहाली में भी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में करीब सौ एमएम बारिश हो चुकी है। तेज बारिश की वजह से शहर के कई चौक चौराहों पर पानी भर गया। कॉलोनी के अंदर ज्यादा बुरा हाल है। सैक्टर 22/23 की डिवाइडिंग रोड पर सैक्टर 22 की तरफ एक बड़ा पेड़ घर की पिछली दीवार पर गिर गया। जिसकी वजह से घर की दीवार पूरी तरह टूट गई। पेड़ इतना बड़ा था कि घर के पीछे बने एक बाथरूम के ऊपर भी गिरा है।

जीएमसीएच के नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ, बारिश में स्थिति खराब हो गई है। संपर्क मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। पहली ही बरसात में नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल भी खुल गई। सैक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के सामने की सड़क पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा था, जहां पर ठीक से मिट्टी नहीं डाली गई। जिसकी वजह से बारिश में कई गाड़ियां रविवार सुबह उसमें धंस गई। कई गाड़ियों का काफी ज्यादा नुकसान हो गया। राम दरबार के स्कूल के अंदर भी पानी घुसा। जबकि कजहेड़ी में कई घरों के अंदर पानी घुस गया, जिससे सामान का नुकसान हुआ। सैक्टर 16 के भी सरकारी मकानों में पानी घुसने की सूचना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों भारी बारिश के चेतावनी दी है।

———-

Leave a Comment