पूर्व कांग्रेसी विधायक पर मामला दर्ज,गिरफतारी के लिये पुलिस दे रही दब्शि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /12 जून: चुनावों के बाद एक बार फिर कांग्रेसी नेताओं पर मामले दर्ज करने का क्रम जारी हो गया है। इसी कडी में फिरोजपुर थाना सदर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल कुलबीर के चाचा महिंदरजीत सिंह का गांव बगों पतनी के किसान गुरमीत सिंह के साथ आठ एकड़ जमीन को लेकर छह जून को झगड़ा हुआ था। इसमें कुछ लोग भी जखमी हुए थे। पुलिस अब कुलबीर सिंह जीरा की गिरफतारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं कांग्रेसी सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि कुलबीर सिंह जीरा पर पंजाब सरकार ने झूठा मामला दर्ज किया है। वडि़ंग ने कहा कि इस संबंधी फिरोजपुर की एसएसपी से बातचीत की गई है, एसएसपी का कहना है कि जांच की जाएगी। वडि़ंग ने कहा कि एसएसपी की बातचीत से स्पष्ट होता है कि ये मामला पंजाब सरकार के इशारे पर कुलबीर सिंह जीरा पर मामला दर्ज किया है। यदि ये मामला रद्द नहीं किया गया तो कांग्रेस एसएसपी दफतर के सामने धरना देगी।
—————-

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि