सोनू टुटेजा
बठिंडा 7 सितंबर। शहर के एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग छात्रा का मेडिकल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी गुरप्रीत सिंह बंटी वार्ड नंबर 23 से महिला पार्षद का पति है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी पर ये कार्रवाई पीड़िता के बयानों के आधार पर की है।
दोस्त के साथ देखने पर किया ब्लैकमेल
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह बंटी और उसकी पत्नी पार्षद का उनके घर पर आना-जाना था। परिवारिक संबंध बने हुए थे। मेरी छोटी बेटी शहर एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी एक लड़के के साथ दोस्ती थी। दोनों को एक दिन गुरप्रीत सिंह बंटी ने देख लिया। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह बंटी ने उसकी बेटी को उसकी दोस्ती के बारे में उसे घर बताने को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
परिवार को भेजी अश्लील वीडियो
इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता की बेटी ने कुछ महीने पहले ही चंडीगढ़ में एक कॉलेज में एडमिशन लिया था और वहीं पर पढ़ाई करने लगी। लेकिन आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी ने उसकी बेटी को फिर से ब्लैकमेल करने लगा। बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसे आरोपी बंटी ने उसकी बड़ी बेटी को वीडियो भेज दी। जिसके बाद उन्हें पूरे मामले का पता चला। डीएसपी संदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
—