जगरांव : डॉक्टर और उनके बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगरांव 22 फरवरी। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने किशन अस्पताल के डॉ. किशन सिंह और उनके बेटे के साथ रात में मारपीट की थी। अब आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि इसके विरोध में जगराओं के प्रसिद्ध डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदेव सिंह गुगनी, जसवीर सिंह जस्सी पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव बरसाल तथा पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डाक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट 2008 की धाराओं के साथ और धाराओं के तहत थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज किया है।

———–

Leave a Comment