दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में होजरी कारोबारी व माता पिता पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 22 फरवरी। एक होजरी कारोबारी द्वारा अपने माता पिता के साथ मिलकर पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। पत्नी द्वारा उसके सारे गहने ससुरालियों द्वारा अपने पास रखकर उसे जबर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना वूमेन सैल की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड की पलक मल्होत्रा की शिकायत पर सुखमनी एन्क्लेव के पीयूष कपूर, पंकज कपूर और अर्चना कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पलक मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी पीयूष कपूर उसका पति है। जबकि पंकज कपूर उसका ससुर और अर्चना कपूर उसकी सास है। आरोपी पीयूष होजरी कारोबारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को आरोपी पीयूष के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके परिवार की और से आरोपियों को दहेज के रुप में सोने के गहने और मर्सडीज कार दी गई थी। शादी के बाद शिकायतकर्ता के ससुराल वालों की और से उसे और दहेज लाने की मांग की गई। कई बार समझाने के बावजूद भी आरोपी दहेज की मांग करने लगे। जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी।

जुआ खेलने का आदी है पीयूष
शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में बताया कि पूीयूष जुआ खेलने का आदी है। जिसके चलते वह सारा पैसा जुए में बर्बाद कर रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीयूष उससे भी जबरन पैसे ल जाता था। जिसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता का सारा गहने व अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में रख लिया। जिसके बाद अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने शिकायतकर्ता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके परिवार में ही रह रही है।

Leave a Comment