सुखना लेकर पर सैर करने वाली जगह पर दौड़ाई कार, पुलिस ने रोका, काटा चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संदीप सैंडी

चंडीगढ़ 08 Nov  -चंडीगढ़। सुखना लेक पर सैर के लिए बने पैदल ट्रैक पर एक युवक ने अपनी कार दौड़ा दी, जिससे वहां टहल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में चालक की पत्नी और बच्चे भी सवार थे। यह घटना 6 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब लेक पर बड़ी संख्या में लोग टहल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की स्विफ्ट कार को पैदल ट्रैक पर देखकर लोग हैरान रह गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोग हादसे से बचने के लिए किनारे की ओर भागे। बताया जा रहा है कि कार के शीशे बंद होने के कारण चालक लोगों की आवाज नहीं सुन पाया और कार आगे बढ़ाता रहा। लेक पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शोर सुनते ही तत्काल कार्रवाई की और दौड़कर कार को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह बाहर से घूमने आया है और उसे इस ट्रैक पर गाड़ी चलाने की मनाही के बारे में जानकारी नहीं थी। वह गलती से उस रास्ते पर पहुंच गया, जहां से ट्रकों के लिए बैक साइड का रास्ता खुला था। पुलिस ने चालक का चालान काटा और कार को ट्रैक से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों ने बताया कि चालक को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत की गई, तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा और ट्रैक पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती है, क्योंकि लेक पर शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए आते हैं।सुखना लेक पर सैर के लिए बने पैदल ट्रैक पर एक युवक ने कार दौड़ा दी। कार में उसकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे। कार देखकर पैदल लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां कुछ दूरी पर ड्यूटी करने आई पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कार को रोका और चालान काटकर उसे पैदल ट्रैक से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने उसे वार्निंग दी गई है कि अगर दोबारा ऐसा किया तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। सुखना लेक पर कार दौड़ाने की एक विडियो वायरल हो रही है। पुलिस के मुताबिक यह विडियो 6 नवंबर यानी वीरवार शाम 7 बजे की है। उस वक्त सुखना लेक के किनारे बने पैदल ट्रैक पर काफी संख्या में लोग टहल रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार अचानक उस पर दौड़ने लगी। यह देख पैदल चल रहे लोगों में हडकंप मच गया। वह हादसे से बचने के लिए दौड़कर किनारे हो गए। लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाया कि यह ट्रैक गाड़ी चलाने के लिए नहीं है। मगर, उस वक्त कार के शीशे बंद थे,जिस वजह से कार चलाने वाले ने किसी की आवाज नहीं सुनी और कार दौड़ाता रहा। हालांकि लोगों का शोर लेक पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने सुन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी दौड़कर आए और ट्रैक पर आगे खड़े हो गए। उन्होंने इशारा कर कार रुकवाई। इसके बाद उसे पूछा गया तो कार सवार ने कहा कि वह बाहर से घूमने आया है। उसे नहीं पता था कि यहां कार चलाने की परिमशन नहीं है। लेक के बैंक साइड ट्रकों के लिए जगह खोली गई थी, वहीं से कार वाला अंदर घुस गया। इसके बाद पुलिस ने उसका चालान काटा और उसे वापस भेजकर ट्रैक से बाहर निकाल दिया। नो व्हीकल जोन है सुखना ट्रैक सुखना लेक के किनारे घूमने के लिए ट्रैक बना हुआ है। जिसमें सिर्फ पैदल ही चला जा सकता है। इसे नो व्हीकल जोन बनाया गया है। शाम के वक्त यहां पर काफी संख्या में लोग सैर करने के लिए आते हैं। चूंकि लोगों को इसके बारे में पता है, इस वजह से वह बेफिक्री से इसमें घूमते हैं लेकिन कार सवार की इस हरकत से उनके साथ हादसा हो सकता था।

Leave a Comment