तेंदुए की चहल कदमी से आईआईटी कानपुर में दहशत ,लगाए गए पिंजरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुनील वाजपेई

कानपुर 19 July । यहां आईआईटी प्रशासन और छात्र बहुत दहशत में है। वजह है बीते 24 घंटे से लगातार जारी तेंदुए की चहल कदमी।

उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे भी लगाए हैं ,लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तेंदुओं को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

तेंदुए को पकड़ने के लिए जारी प्रयास के दौरान यहां आईआईटी के जंगल में तेंदुआ के पैरों के निशान और मल मिला है।

इस बीच गंभीरता को देखते हुए मुख्य वन जीव अभिरक्षक संजय श्रीवास्तव ने वन विभाग के सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी टीम ने दो पिंजरे जंगल की तरफ लगाए हैं। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक केके सिंह, प्रभारी वन अधिकारी दिव्या ने आईआईटी परिसर का निरीक्षण भी किया है। निरीक्षण के दौरान तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं।

लगातार जंगलों में तेंदुए की हलचल को देखते हुए वन विभाग की टीम ने कैमरा ट्रैप लगाया है।

बन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल गुरुवार की रात जंगलों में लगे कैमरे में तेंदुआ एक सेही का शिकार करते हुए देखा गया था। इसके बाद से आईआईटी प्रशासन और वन विभाग की टीम और ज्यादा सतर्क हो गई है और लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगलों में घूम रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल पाई है।

स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण की दिशा में हरियाणा सरकार की नई पहल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ यह योजना हरियाणा के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी यह पहल हरियाणा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में बनाएगा अग्रणी – मुख्यमंत्री ठोस कचरा निपटान के लिए राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने नागरिकों से किया आह्वान, पानी बचाएं, पेड़ लगाएं और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें