watch-tv

महान उद्यमी स्व.रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित कर डीडी जैन कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता कराई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 18 अक्टूबर। यहां किदवई नगर स्थित देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमेन में विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति स्व.रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। कालेज के पीजी वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने एचओडी श्रीमती सीमा सोनी की अगुवाई में स्व.टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें सुखमन प्रीत कौर ने पहला, हिताक्षी ने दूसरा और सानिया गट्टानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में विश्व विख्यात उद्योगपति रतन टाटा भारत के रत्न और कोहिनूर थे। इस महान व्यक्ति ने ना केवल भारतीय उद्योग का चेहरा बदल दिया, बल्कि राष्ट्री निर्माण की दिशा में काम करने की अपनी बिना शर्त भावना से हर भारतीय के दिल को छू लिया। उनकी विरासत हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।

इस मौके पर अध्यक्ष नंद कुमार जैन, मैनेजर राजकुमार गुप्ता, मेंबर बांका बिहारी लाल, प्रिंसिपल डॉ. श्रीमती सरिता बहल ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। समागम में सुखदेव राज जैन कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष, विपन कुमार जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  शांति सरूप जैन उपाध्यक्ष, राजीव जैन महासचिव, राकेश कुमार जैन सचि व कॉलेज के कैशियर अशोक कुमार जैन ने भारत के सबसे प्रिय नेता और व्यवसायी के रुप में स्व.रतन टाटा में को खोने के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ऐसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के बीच नैतिक मूल्य पैदा करने के प्रयासों के लिए वाणिज्य और प्रबंधन विभाग की सराहना की।

———

 

Leave a Comment