समाज पर कलंक : सोनीपत में 5 साल की बच्ची के कत्ल में मां और उसके प्रेमी को उम्रकैद

5 साल की बच्ची के कत्ल में मां और उसके प्रेमी को उम्रकैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दरिंदगी : पहले प्रेमी ने बच्ची से रेप किया, फिर दोनों ने डंडे से पीटकर मार डाला था उसको

हरियाणा, 22 अगस्त। इंसानियत को शर्मसार करने वाले क्राइम केस में सोनीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने पांच साल की मासूम के कत्ल के आरोप में उसकी मां और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

जानकारी के मुताबिक अदालत ने सजा सुनाते हुए दोषी महिला पर एक लाख और उसके बॉयफ्रेंड पर 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया।

महिला को डर था कि कहीं बेटी उसके अवैध संबंध के बारे में पति को ना बता दे। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सरकारी वकील विजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और दोषियों द्वारा जेल में बिताई अवधि को अंतिम सजा में से घटाया जाएगा। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को कठोर सजा देना न्याय के लिए आवश्यक है।

यह था मामला : सोनीपत के सिविल लाइन थाना एरिया की रहने वाली रबीना की शादी सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद रबीना को 2 बेटियां हुई। पति-पत्नी में विवाद के बाद 2022 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद रबीना की दोस्ती रजत सैनी नाम के युवक से हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध गए। साल  2024 में रबीना ने अपनी बेटी को भी पति के पास छोड़ना था, लेकिन उसे डर था कि कहीं बेटी रजत से अवैध संबंध के बारे में पिता को ना बता दे। इसलिए रजत और रबीना ने मिलकर बच्ची को मारने का प्लान बनाया। 18 जुलाई, 2024 को रजत ने पहले बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद रबीना और उसने मिलकर बच्ची को डंडे से पीट-पीटकर मार दिया।  उसके बाद रबीना बेटी का शव मामा के घर छोड़कर चली गई।

———–

पंजाब ने बाढ़ के बाद पशुधन की सुरक्षा के लिए व्यापक और समयबद्ध कार्य योजना शुरू की • गुरमीत खुदियां ने अधिकारियों को 30 सितंबर तक सभी संवेदनशील पशुओं को एचएस वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर खुराक देने का निर्देश दिया • बहुआयामी अभियान संकटग्रस्त पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए सामूहिक टीकाकरण, कीटाणुशोधन, आपातकालीन देखभाल और पोषण आहार पर केंद्रित है। • खुदियन कहते हैं, हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की रक्षा के लिए संपूर्ण पशु चिकित्सा मशीनरी को मिशन मोड में सेवा में लगाया गया है