बर्गर खाते हए युवक के गले में फंसी वस्तु, हुई मौत, परिवार ने कहा- हत्या की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 23 फरवरी। कपूरथला में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने उसके दोस्त जोधा सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना धारीवाल बेट गांव की है और मृतक की पहचान 22 वर्षीय जसकरण सिंह के तौर पर हुई है। घटना शनिवार शाम की है। जोधा सिंह शाम करीब 4 बजे जसकरण को उसके घर से बुलाकर ले गया। करीब दो घंटे बाद जोधा ने जसकरण के परिवार को फोन कर बताया कि बर्गर खाते समय उसके गले में कुछ फंस गया है। जोधा ने जसकरण को व्यास अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जसकरण को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जोधा मौके से फरार हो गया। थाना ढिलवां के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि जब मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक आरोपी दोस्त वहां से जा चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। मृतक के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जोधा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment