घर के बाहर सो रहे एलआईसी कैयिायर की निर्मम हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/22 जुलाई: मानसा में रविवार देर रात घर के बाहर सो रहे एलआईसी के कैयिायर की तेजणार हथियारों से हत्त्या कर दी गई। घटना फूलोंवाला डोगरा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही बुढलाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है। वह कैशियर के पद पर जगराओं में तैनात था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लाभ सिंह घर के बाहर सो रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग सुबह करीब 5 बजे सोकर उठे तो लाभ सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक लाभ सिंह के परिवार का किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ। वह बेहद अच्छा आदमी था। गांव में इनके परिवार की इज्जत है। डीएसपी मनजीत सिंह औलख ने बताया कि 31 जुलाई को लाभ सिंह की रिटायरमेंट होनी थी। बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
—————-

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी