तस्कर जीजा के पकड़े जाने पर साले ने शुरु किया गांजा सप्लाई का धंधा, गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 1 जुलाई। तस्कर जीजा के पकड़े जाने के बाद उसका धंधा आगे चलाने के लिए साले ने गांजे की सप्लाई करनी शुरु कर दी। चौकी ग्यासपुरा की पुलिस ने आरोपी को ग्यासपुरा के पास से सप्लाई करने जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने शांति नगर के रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। चौकी ग्यासपुरा इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

11 दिन पहले ही पकड़ा गया था आरोपी का जीजा
एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कुमार लुधियाना में अपने जीजा व बहन के घर पर ही रहता है। उसका जीजा पीटू कुमार गांजा सप्लाई करता है। 20 जून को पीटू को पुलिस ने तस्करी करने जाते समय गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। जीजा के जेल जाने के बाद आरोपी रवि ने गांजा सप्लाई करनी शुरु कर दी। आरोपी ने अब तक किस किस को नशा सप्लाई किया है, इसकी जांच की जा रही है।

दीवार चित्रों से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक, पंजाब ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशाल आईईसी योजना का अनावरण किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दिल और दिमाग जीतना है। • मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री