लुधियाना में टूटे ठेके, 43 ग्रुपों की हुई बोली, 26 की सफलतापूर्वक बोली सम्पन्न, एक हजार करोड़ रेवेन्यू, 2 नामी ग्रुप की बीड फेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 17 मार्च। लुधियाना में सोमवार को शराब के ठेके टूट गए हैं। जिसके चलते एक्साइज विभाग की और से इसकी ऑनलाइन बोली करवाई गई। इस दौरान कुल 43 ग्रुपों की और से बोली लगाई गई। जिसमें से 26 ग्रुप की सफलतापूर्वक बोली सम्पन्न हुई। जबकि 16 पर किसी ने बीड ही नहीं की, जबकि 2 नामी ग्रुप की बीड फेल हो गई। वहीं 18 ग्रुप की बीड अभी पेडिंग चल रही है। इस बीड में खन्ना, माछीवाड़ा व दोराहा के ठेकों की बोली सबसे ज्यादा महंगी लगी। वहीं जिन दो नामी ग्रुप की बीड फेल हुई उसमें अपमनी के अजीत सिंह चावला एंड कंपनी और फिनसिटी एंड मल्होत्रा ग्रुप शामिल है। बताया जा रहा है कि यह दोनों बीड टेक्निकल कारणों से फेल हुई है। वहीं चर्चा है कि जिन 16 ग्रुप की बीड नहीं दी गई, उसका सरकार द्वारा रेवेन्यू ज्यादा मांगा जा रहा है। जिसके चलते उसकी किसी ने बीड ही नहीं दी। वहीं जिन 18 ग्रुप की बीड पेडिंग है, उसकी बीड के लिए मंगलवार रिकॉल की जाएगी। चर्चा है कि जिन जिन ग्रुपों की सफलतापूर्वक बोली हुई है, उनकी और से एक हजार करोड़ रेवेन्यू दिया गया है। यानि कि एक हजार करोड़ रुपए में 26 ग्रुप द्वारा ठेके लिए गए हैं। बता दें कि जिले में कुल 600 ठेके हैं। जिनकी बोली लगाई जा रही है।

Leave a Comment