लड़के वालों ने लगाए आरोप, दहेज प्रताड़ना की आढ़ में पैसे ऐठने का प्रयास, लड़की वालों ने झूठी कहानी बनाई, सबूत के बावजूद नहीं सुनवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कारोबारी की बेटी श्रेया द्वारा ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना-गर्भपात के आरोप लगाने का मामला

लुधियाना 30 मार्च। लुधियाना में चंडीगढ़ रोड की सेक्टर-32 की श्रेया उप्पल की और से सुंदर नगर के हर्ष कुमार, उनकी पत्नी नैना अरोड़ा और बेटे निखिल अरोड़ा पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अब लड़के निखिल अरोड़ा के परिवार ने सामने आकर श्रेया उप्पल और उनके परिवार द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताया है। प्रैस कांफ्रेस में एडवोकेट अनिल सलूजा ने कहा कि 31 जनवरी 2024 को निखिल और श्रेया की शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही मायके वालों की दखल के चलते श्रेया झगड़ने लग गई। श्रेया के कहने पर उन्होंने गोवा और यूरोप का ट्रिप कराया। जिसका सारा खर्च उन्होंने उठाया और बिल भी उनके पास है। लेकिन फिर भी लड़की वाले सारा खर्च खुद करने के झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दुबई के प्री वेडिंग का खर्च किया और उनके पास बिल है। फिर भी लड़की वाले झूठ बोल रहे कि उन्होंने खर्च किया।

हर ख्वाहिश की पूरी, अब बना रहे कहानी
निखिल के भाई लविश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने श्रेया की हर ख्वाहिश पूरी की। यूरोप ट्रिप से ही श्रेया द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ना शुरु कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के समय श्रेया के पिता विकास उप्पल ने खुद मर्सिडीज कार दी थी कि उनकी बेटी को यही पसंद है। 27 फरवरी 2024 को फैमिली ग्रुप में भी विकास उप्पल ने लड़की को मैसेज किया कि मर्सिडीज कार लेकर जाया करो, वे खड़ी रहती है। उनके पास इसके सबूत भी है।

15 बार लड़की गई मायके, 10 बार हुआ पंचायती फैसला
एडवोकेट अनिल सलूजा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद लड़की द्वारा अपने पति निखिल से मारपीट की जाती थी। लड़की कुल 6-7 महीने ससुराल रही। जिसमें 15 बार घर छोड़कर मायके चली गई और 10 बार पंचायती फैसला हुआ। आरोप है कि सात अगस्त 2024 की देर रात श्रेया ने निखिल को बहुत पीटा। जिसकी वीडियो भी है। जिससे नैना अरोड़ा को पैनिक अटैक आया, उन्हें अस्पताल ले गए। तब लड़की वाले खुद आए और लड़की को लेकर चले गए। बाद में पुलिस को झूठी शिकायत दी कि हमने जबरन निकाला। जबकि सीसीटीवी फुटेज में लड़की खुद जाती दिख रही है।

सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना किया बदनाम
लविश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि श्रेया के भाई ईशान और मामा टोनी कपूर ने अगस्त 2024 में इंस्टाग्राम पर जाली आईडी बनाई और उनकी मां नैना अरोड़ा की पोस्ट को लेकर गलत कमेंट करके होजरी एसोसिएशन के मेंबर्स को भेजकर बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने साइबर सैल थाने में मामला दर्ज कराया। जांच में पता चला कि लड़की वालों ने ही यह सब किया है। लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

खुद की गलती से हुआ गर्भपात
लविश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही भाभी श्रेया द्वारा जिम और योगा क्लास शुरु की। परिवार को गर्भवती होने का पता चला तो डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट को कहा। लेकिन वे नहीं माने और आखिर गर्भपात हो गया। जिसके बाद वे आरोप भी निखिल और नैना अरोड़ा पर लगा रहे हैं। श्रेया और उसके परिवार ने पहले दहेज प्रताड़ना के झूठे आरोप लगाकर निखिल, पिता हर्ष कुमार और मां नैना अरोड़ा पर मामला दर्ज कराया। अदालत ने उस मामले में हर्ष और नैना को जमानत दी। जिसके बाद श्रेया ने गर्भपात के झूठे आरोप लगाकर नैना पर मामला दर्ज करा दिया। जबकि माननीय अदालत ने खुद अपने ऑर्डर में लिखा कि मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी बात सामने नहीं आई कि श्रेया का मेडिसन खाने से गर्भपात हुआ है।

बदनाम करने और पैसा ऐठने का प्रयास
हर्ष कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने और पैसा ऐठने को झूठी कहानी बनाई है। सभी सबूत उनके पास है। मगर लड़की वाले होने के चलते सिर्फ उसकी सुनवाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रेया के परिवार ने बदनाम करने को इलाके में पोस्टर तक लगा दिए। जिसकी फुटेज भी है। जबकि रविवार को प्रैस कांफ्रेस की रैकी को युवक को भेजा। जिसे पकड़ा तो उसने बताया कि पोस्टर भी उसने श्रेया के परिवार के कहने पर लगाए। उन्होंने युवक को पुलिस चौकी पकड़ाया, तो उसकी मां ने श्रेया के मामा टोनी और मां पलवी उप्पल मोना का नाम लेकर पर्चे दर्ज कराने की धमकियां दी। यहां तक कि पहले टोनी कपूर द्वारा उन्हें फोन करके घर में घुसकर पीटने की धमकियां दी जा चुकी है।

Leave a Comment